विदेशों में बहुत समय से कॉमिक्स कैरेक्टर्स पर फ़िल्में बनती आ रही हैं। विदेशों में कॉमिक्स कैरेक्टर्स पर अभी तक बनी फिल्में सफल रही हैं। भारत में भी इन फिल्मों को बहुत पसंद किया जाता है। भारतीय कॉमिक्स फैंस का सपना था की भारतीय कॉमिक्स कैरेक्टर्स पर भी फिल्म बने। भारतीय कॉमिक्स फैंस को लम्बे समय से इसका इंतज़ार था। कुछ समय पहले बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप ने भारतीय कॉमिक्स कैरेक्टर्स डोगा पर फिल्म बनाने की घोषणा की। अनुराग कश्यप की इस घोषणा के बाद भारतीय कॉमिक्स फैंस में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन ये ख़ुशी सिर्फ कुछ समय की थी। निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म ''बॉम्बे वेलवेट'' फ्लॉप होने के बाद इस प्रोजेक्ट को कैंसिल कर दिया। डोगा पर बनने वाली फिल्म के कैंसिल होने से कॉमिक्स फैंस को बहुत निराशा हुई।
कुछ समय बाद YouTube पर भारतीय कॉमिक्स के लोकप्रिय और चहेते सितारे सुपर कमांडो ध्रुव की वेब सीरीज का ट्रेलर लॉंन्च हुआ। इस ट्रेलर के लांच होने के बाद कॉमिक्स फैंस को अपने पसंदीदा भारतीय सुपरहीरो की फिल्म की उम्मीदें फिर से जाग उठीं। हालाँकि यह ट्रेलर आधिकारिक रूप से राज कॉमिक्स की और से नहीं था। इसके कुछ समय बाद भारतीय कॉमिक्स के एक और कैरेक्टर्स परमाणु की फैनमेड एनीमेशन फिल्म का ट्रेलर YouTube पर लांच हुआ। इस ट्रेलर को कॉमिक्स फैंस ने बहुत पसंद किया। यह ट्रेलर क्वालिटी में किसी भी कमर्शियल एनीमेशन फिल्म के ट्रेलर से कम नहीं था। ट्रेलर देखकर लगता ही नहीं था की यह किसी फैनमेड फिल्म का है, लम्बे इंतज़ार के बाद आखिर वो खबर आ ही गई जिसका भारतीय कॉमिक्स फैंस को लम्बे समय से इंतज़ार था । राज कॉमिक्स के संस्थापक श्री संजय गुप्ता जी ने आधिकारिक रूप से कॉमिक्स फैंस को सूचित किया कि राज कॉमिक्स ''राज प्रेम फिल्म्स'' नाम के साथ फिल्म निर्माण शुरू करने जा रहे हैं। ''आदमखोर हत्यारा'' राज प्रेम फिल्म्स की पहली फिल्म होगी जो वेब सीरीज के रूप में रिलीज़ होगी। फिल्म निर्माण के लिए राज कॉमिक्स को आर्थिक सहयोग की ज़रूरत है। जो फैंस
इस फिल्म के निर्माण में आर्थिक योगदान देना चाहते हैं वो संजय गुप्ता
जी से संपर्क कर सकते हैं। फिल्म का निर्माण कार्य शुरू हो चूका है। राज कॉमिक्स की आधिकारिक सुचना के अनुसार ये फिल्म जुलाई 2017 में रिलीज़ होगी। इसके साथ ही राज कॉमिक्स की और से कॉमिक्स कैरेक्टर्स पर एनीमेशन फिल्म बनाने की बात भी कही गई है।
लम्बे इंतज़ार के बाद आखिकार कॉमिक्स फैंस का सपना सच होने जा रहा है। राज कॉमिक्स की पहली फिल्म ''आदमखोर हत्यारा'' से कॉमिक्स फैंन्स को बहुत अपेक्षायें हैं, उम्मीद करते हैं ये फिल्म कॉमिक्स फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और इस फिल्म की सफलता भारतीय कॉमिक्स जगत में मील का पत्थर साबित होगी और भविष्य में भारतीय कॉमिक्स कैरेक्टर्स पर लगतार फिल्में बनती रहेंगी।
©Nazariya Now
No comments:
Post a Comment