साल 2012 से आयोजित हो रहे इंडियन कॉमिक्स फैंडम अवार्ड्स (2017) की घोषणा इस बार बिना पॉल वोटिंग द्वारा की गयी। पिछले वर्षों के वोट और नामांकन को आधार बनाकर फाइनलिस्ट चुने गए। कुछ श्रेणियों में योग्य नामों के बीच इतना करीबी मुकाबला था कि उनके बीच बराबरी रखने का फैसला लिया गया। इन सम्मानों में एक बात और ध्यान में रखी गयी कि 2016 के अवार्ड्स के बाद अबतक जो कलाकार, प्रशंसक अधिक सक्रीय रहे उन्हें वरीयता मिली। जहाँ इन नामों में हरीश चंद्र शुक्ला जी जैसे वरिष्ठ कार्टूनिस्ट थे, वहीं आदित्य किशोर जैसे 17 वर्षीय प्रतिभावान कलाकार भी शामिल थे। हॉल ऑफ़ फेम में इस बार चयनित अपने क्षेत्रों के सूरमा 5 नामों से इस आयोजन की शोभा और बढ़ गयी। कॉमिक कलेक्टर श्रेणी को हटाया गया और कुछ नॉन-अवार्ड श्रेणियों को शामिल किया गया।
Indian Comics Fandom Awards 2017
1) - कार्टूनिस्ट: काक कार्टूनिस्ट / हरीश चंद्र शुक्ला (स्वर्ण), सतीश आचार्य (रजत), ज़ोंग ब्रॉस (कांस्य)
2) - फैन कलाकार: आदित्य किशोर (स्वर्ण), उत्तम चंद (रजत), अवलैंग कोकई और रवि बिरुली (कांस्य) [टाई]
3) - ब्लॉगर-आलोचक: श्रीजिता बिस्वास (स्वर्ण), मनीष मिश्रा (रजत), अभिलाष अशोक मेंडे
4) - फैन वर्क: परमाणु फैन वीडियो ट्रेलर - नितिन स्वरुप (स्वर्ण), गांधीगिरी - कृति कॉमिक्स और फैन मेड कॉमिक्स - बलबिन्दर सिंह टीम [टाई], विज्ञापन वॉर कॉमिक (कांस्य)
5) - फैन फिक्शन लेखक: अंकित निगम (स्वर्ण), कृष्ण कुमार (रजत), दिव्यांशु त्रिपाठी (कांस्य)
6) - वेबकॉमिक: अग्ली स्वेटर - ब्राइस रिचर्ड (स्वर्ण), फ्रीलांस टैलेंट्स कॉमिक्स (रजत), ब्राउन पेपरबैग - शैलेश गोपालन (कांस्य)
7) - रंगकार (कलरिस्ट) - शहाब खान (स्वर्ण), पंकज देवरे (रजत), रुद्राक्ष (कांस्य)
=========
हॉल ऑफ़ फेम 2017
प्रेम गुप्ता, दिलदीप सिंह, सुप्रतिम साहा, गौरव श्रीवास्तव, सौरभ सक्सेना
=========
उल्लेखनीय कार्य (Non-Award Categories)
1) - कॉस्प्ले - रूद्र राजपूत (नागराज)
2) - पत्रकारिता - कल्चर पॉपकॉर्न और अनिक प्लेनेट
3) - प्रकाशन - टीबीएस प्लेनेट कॉमिक्स
4) - समुदाय - कॉमिक्स ऑर पैशन (COP), अल्टीमेट फैंस ऑफ़ कॉमिक्स (UFC)
Nazariya Now
No comments:
Post a Comment